Greater Noida News : किसानों पर लाठियों से प्रहार बर्बरता : भाकियू (अंबावता)
भारत
RP Raghuvanshi
03 Nov 2022 11:07 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने एनटीपीसी का विरोध कर रहे किसानों को गिरफ्तार किए जाने की निंदा की है और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा।
Greater Noida News :
संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर और प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि एनटीपीसी से प्रभावित किसान पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। शासन प्रशासन द्वारा किसानों पर लाठी चार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। जिस तरह से पुलिस ने महिला एवं बच्चों पर लाठियां से प्रहार किया है। इस प्रकरण ने अंग्रेजी हकूमत की यादें ताजा कर दी है। जिन 13 किसानों को जेल भेजा गया है उन किसानों की सकुशल रिहाई एवं घायल किसानों के इलाज सहित उनकी सभी मांगों को प्रशासन को पूर्ण करना चाहिए।
इन सभी समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी कोमल पवार को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया की 7 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले महापंचायत के संदर्भ में यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरूण वीर सिंह के नाम ज्ञापन एसीईओ मोनिका रानी को सौंपा।
इस मौके पर सुबेदार गिर्राज, जग्गी पहलवान, प्रताप नागर, आलोक नागर, अमित अवाना, लोकेश भाटी, कृष्ण नागर, संजय कसाना,रीना भाटी, नीलम वर्मा, कपिल कसाना, विपिन कसाना, नरेंद्र भाटी, अशोक भाटी, शुभम चेची, मोहित भाटी सहित आदि लोग मौजूद रहे।