Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आज एक बार फिर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। प्राधिकरण ने ग्राम हैबतपुर में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
Greater Noida News :
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कल पतवाड़ी गांव स्थित भूखंडों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था। प्राधिकरण ने करीब 12 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त किया था। यहां खसरा सं0 1150 पर किए गए अतिक्रमण को 4 जेसीबी के मदद से हटाया गया था। आज भी प्राधिकरण ने ग्राम हैबतपुर के खसरा सं0 143 पर लगभग 2500 वर्गमीटर तथा खसरा सं. 144 पर 6 हजार वर्गमीटर जमीन पर बनाए गए अतिक्रमण को बुल्डोजर से गिरा दिया। इस दौरान बडी संख्या मंे पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।