बैखोफ चोरों ने सैन्य कर्मी सहित दो लोगों के घरों में की चोरी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:47 PM
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। बैखोफ चोरों ने एक सैन्य कर्मी सहित दो लोगों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान को चोरी कर ले गए। दादरी की ओम वाटिका कॉलोनी में रहने वाली हेमलता शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं, और वर्तमान में पुणे में तैनात हैं। बीते 7 अक्टूबर को वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके जुनपत गांव गई थी। 2 दिन बाद जब वह शाम के समय अपने घर वापस लौटी तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर जाने पर पता चला कि उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
50 हजार रुपये और लाखों के जेवरात हुए चोरी
उनके घर से 50 हजार रुपये, लाखों रुपये के जेवरात, उनके पति का आर्मी मेडिकल कार्ड तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों को चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के दावों की कलई खुली
वहीं थाना ईकोटेक क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाले मनोज कसाना के घर में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। दर्ज रिपोर्ट में मनोज कसाना ने बताया है कि 9 अक्टूबर को घर से बाहर गए थे घर पर रहने वाले किराएदार ने बताया कि उनके फ्लोर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचे, जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उनके घर से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और 60000 रुपये की नगदी चोरी कर ले गए हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के दावों की कलई खोल दी। हालांकि पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल का दावा कर रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।