Greater Noida News : भाकियू ने दी मुलायम सिंह को श्रद्घांजलि
Bhakiyu pays tribute to Mulayam Singh
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:07 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने उप्र. के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंच कर अखिलेश यादव को सांत्वना देते हुए नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौं चरण सिंह व महात्मा टिकैत के बाद अगर किसी के सीने में किसानों के लिए दर्द था तो वह मुलायम सिंह यादव थे।
Greater Noida News :
धमेंद्र मलिक ने कहा कि सेना में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घर पर पहुंचाने का नेताजी का फैसला शहीदों के सम्मान में बड़ा फैसला था। किसानो के लिए बिजली बिल माफी,किसान दुर्घटना बीमा में वृद्धि,किसानों की कर्ज माफी जैसे बड़े फैसले किए। मुलायम सिंह यादव किसानों के मसीहा थे।
इस अवसर पर किसान नेता दिनेश शर्मा, मेजर नागर,बॉबी नागर, प्रदेश सचिव दया प्रधान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया गौतमबुद्धनगर, जिलाध्यक्ष दीपक तोमर आगरा, जिलाध्यक्ष डॉ अनिल यादव औरैया, जिलाध्यक्ष मोहित यादव फिरोजाबाद, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह इटावा, जिलाध्यक्ष निलेश यादव मैनपुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, मंडलाध्यक्ष राजकुमार तोमर आगरा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बलबीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।