Greater Noida News: Bhakiyu submitted a memorandum
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:57 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के विधिप्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्यामवीर नागर ने ग्रेटर नोएडा के गांव पीपल का नवादा अमरपुर आदि की माइनर नहर की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता गंग नहर बुलंदशहर नोडल अधिकारी से की मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि माइनर में गंदगी का अंबार है। लंबे समय से सफाई नहीं हुई जिसके कारण गांव में बीमारी फैल रही है। श्यामवीर नागर ने आग्रह किया कि माइनर को पक्का कराया जाए जिससे गांव की समस्या का समाधान हो जाएगा गंग नहर नोडल अधिकारी ने बहुत जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया अगर कार्यवाही जल्द नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) आंदोलन के लिए बाध्य होगी।