Greater Noida News : दादरी तहसील का बड़ा एक्शन, अवैध जमीन की गलत रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित
भारत
चेतना मंच
21 May 2023 10:04 PM
By:- अमन भाटी Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा जनपद के तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान दादरी तहसील में भी तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसके अध्यक्षता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की। इस दौरान ग्राम बिसहाड़ा में अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। जमीन को कब्जा मुक्त करा दोषी पाए गए लेखपाल को निलंबित किया गया।
खाद्य के गड्ढे की भूमि पर किया गया था अवैध कब्जा
दादरी तहसील में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान बिसाहड़ा के प्रधान द्वारा गांव में अवैध कब्जे की शिकायत दी गई थी। अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई तो शिकायत सत्य मिली। ग्राम बिसाहड़ा में भू माफियाओं द्वारा खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जे किया हुआ था। अधिकारियों ने तत्काल भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। जब मामले में जांच की गई तो लेखपाल राजपाल को दोषी पाया गया। जिन्हें तुरंत ही निलंबित कर दिया गया।
Greater Noida News-
गलत प्रमाणपत्र पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि राइट टू एजुकेशन (आर.ई.टी.) योजना के तहत भी निजी विद्यालयों में गलत आय प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। डीएम ने राइट टू एजुकेशन योजना को लेकर जारी किए गए आय प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश दिए और कहा कि यदि आय प्रमाण पत्र गलत पाये जाएंगे तो संबंधित लेखपालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।