Greater Noida News : कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Noida News: Case of death registered in road accident after 6 months, accident happened while installing flexi board
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:32 AM
ग्रेटर नोएडा । गुरुवार शाम को रबूपुरा-झाझर मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
Greater Noida News :
मूलरूप से रबूपुरा कोतवाली के गांव भाईपुर ब्रह्मनान निवासी राजेन्द्र अपने परिवार के साथ पिछले कुछ बर्षों से मेहमदपुर गांव में रहते थे। गुरुवार को राजेंद्र का 22 बर्षीय पुत्र जितेंद्र पल्सर बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल जहांगीरपुर जा रहा था। गांव से निकलकर वह जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी झाझर की तरफ से आ रहे तेज गति कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जितेंद्र को गम्भीर चोटें आईं। यह देखकर कैंटर का चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
Greater Noida News :
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले झाझर उसके बाद बुलन्दशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां अस्पताल में इलाज के दौरान जितेंद्र (22) की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।