Greater Noida News : निकाय चुनाव के लिए भाजपा बनवा रही फर्जी वोट : रालोद
Rashtriya Lok Dal leaders submitted a memorandum addressed to the Chief Election Commissioner to SDM Umesh Chandra Nigam
भारत
चेतना मंच
05 Nov 2022 10:35 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । राष्ट्रीय लोकदल ने निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रालोद ने आरोप लगाया है कि भाजपा फर्जी वोट बनवा रही है। रालोद नेताओं ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत भी की है।
Greater Noida News :
राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम उमेश चंद्र निगम को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव के लिए जनपद गौतमबुधनगर में फर्जी वोट बनवा रही है। भाजपा के स्थानीय नेता तक फर्जी वोट बनवा रहे हैं। कई जगह पर किराए नामे के आधार पर वोट बनवाई जा रहे हैं तो कई जगह आधार कार्ड में जिनके पता गलत अंकित हैं उनके भी वोट बनवाए जा रहे हैं। रालोद नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की वोट उनके अपने वॉर्ड से अलग अन्य वार्ड तथा मोहल्ले में जोडऩे का भी काम भाजपा कर रही है।
उन्होंने मांग की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करके फर्जी वोट बनाने की कार्रवाई पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी करें।
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष जर्नादन भाटी, मेरठ मंडल के अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मनवीर भाटी, सतबीर सिंह गुर्जर एडवोकेट, हरवीर तालान तथा कुलदीप भाटी आदि नेता मौजूद थे।