Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के असवर पर भाजपा जि़ला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा रक्त दान शिविर लगाकर रक्तदान किया गया। जगह-जगह मिठाई भी बाँटी गयी।
भाजपा के जि़ला अध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे जोश के साथ जन मानस की भलाई के कार्य करके मना रही है। जिसमें जि़ले के सभी कार्यकर्ता लगे हे वोकल फॉर लोकल,विविधता में एकता, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, क्षयरोग, प्रधानमंत्री के मनकीबात आदि कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी हुई।