Greater Noida News : गौतम बुद्घ विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:25 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । लक्ष्मी नारायण मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, नोएडा और राष्ट्रीय सेवा योजना, गौतम बुद्ध विश्विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान-अंगदान जागृति अभियान का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आईसीटी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो0 रविन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। कुलपति ने छात्रों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया एवं उनको इससे समाज को पहुंचने वाले लाभ को बताते हुए आयोजन में सहभागिता के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
शिविर में 240 रक्तदाताओं में से चिकित्सकीय परीक्षण में सफल पाए गए रक्तदाताओं में से 100 यूनिट रक्त, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली को एवम 68 यूनिट राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कासना को रक्तदान किया गया।
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कासना के निदेशक ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता और लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के योजना प्रबंधक डॉ0 ए0 के0 गुप्ता ने शिविर के दौरान उपस्थित होकर छात्रों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
शिविर आयोजन और संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कर्मठ स्वंयसेवक मुख्य रूप से वानी अग्रवाल, ज्योति, राशि शर्मा, अदिति, बालाजी प्रसाद पांडेय, स्वीटी, आरजू ने सहयोग किया।
शिविर में प्रो0 संजय कुमार शर्मा, अधिष्ठाता, स्कूल ऑफ आई सी टी, डॉ0 सुशील कुमार, कायक्रम समन्वयक, रा0 से0 यो0 , डॉ0 भावना जोशी, कार्यक्रम अधिकारी, इकाई-1, डॉ0 नगेन्द्र सिंह, डॉ0 समर रकशीन, कार्यक्रम अधिकारी, इकाई-2, डॉ0 प्रकाश चंद्र दिलारे, डॉ0 प्रियंका सिंह, कार्यक्रम अधिकारी, इकाई-3, डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, प्रभारी निदेशक कार्य संकाय सदस्य डॉ0 एम0 ए0 अंसारी, डॉ0 अक्षय कुमार सिंह, डॉ0 अनुराग सिंह बघेल, डॉ0 उपमा सिंह, डॉ0 विमलेश कुमार राय, डॉ0 संदीप सिंह राणा, सिस्टम मैनेजर, श्री विक्रम सिंह, नर्सिंग सुपरवाइसर, जी बी यू डिस्पेंसरी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कासना के चिकित्सक दल, विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गणों, और स्वंयसेवकों के उपस्थिति में हुआ।