Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:07 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के आमका रोड के पास 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
आमका रोड पर रूपवास चौराहे के पास पेड़ के नीचे एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
शरीर पर चोट के कई निशान हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान को देखकर प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि शराब के नशे में कहीं गिरने की वजह से चोट के निशान पड़े हैं। बुजुर्ग की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।