Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । बादलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा सप्ताह दिवस के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क चिकित्सा शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में विजेंद्र भाटी ,जिले के जिला अध्यक्ष विजय भाटी, महामंत्री मनोज गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा तथा कैंप संयोजक प्रधान महेंद्र सिंह नागर तथा मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता के नेतृत्व में कैंप का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर मंडल के प्रभारी सतेन्द्र कश्यप, महामंत्री प्रवीण नागर, शक्ति केंद्र संयोजक आनंद भगत, कैंप के संयोजक महावीर नागर, ऋषि प्रधान, मास्टर भगत सिंह, रजत शर्मा, अशोक नागर, आजाद कसाना के साथ-साथ सैकड़ों संख्या की उपस्थिति रही।