Greater Noida News : अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज किया जाए : सीईओ
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:13 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की सीईओ (CEO) रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) ने ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर में और जगहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं।
किसानों को आबादी के भूखंडों का लीज प्लान में देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शीघ्र जारी करने और अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
Greater Noida News
प्राधिकरण सीईओ (CEO) रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) ने जनसुनवाई कर रहीं थीं। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए (RWA) ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने सीईओ (CEO) से शहर में और जगहों पर अलाव जलाने की मांग की। सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग को जरूरत के हिसाब से और जगहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। किसानों को लीज प्लान जारी करने में देरी की शिकायतें भी आईं, जिस पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सभी वर्क सर्किल को तत्काल लीज प्लान जारी करने के सख्त निर्देश दिए।
Greater Noida News
रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) ने कहा कि जन सुनवाई में आने वाली शिकायतों पर जरूर कार्रवाई करें। उन्होंने सभी एसीईओ (ACEO) को सप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करने को कहा। बिसरख, (Bisrakh) पतवाड़ी (Patwari) सहित आसपास के एरिया में अतिक्रमण होने की शिकायत पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीईओ ने परियोजना विभाग को खैरपुर गुर्जर गांव को 80 मीटर रोड से जोडऩे के लिए रोड का निर्माण कराने के निर्देष दिए। सूरजपुर (Surajpur) गांव में जलापूर्ति, सीवर, नाली, आंबेडकर भवन के मरम्मतीकरण आदि कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सभी टूटी सडक़ों को जल्द रिपेयर कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसीईओ (ACEO) अमनदीप डुली (Amandeep Duli) व आनंद वर्धन (Anand Vardhan), ओएसडी (OSD) सौम्य श्रीवास्तव (Soumya Srivastava) सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Almora News : घर में जमा कर रखा था अवैध शराब का जखीरा