Greater Noida News : चरण सिंह त्यागी बने यूपी-उत्तराखंड अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:30 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिग कॉलेज में अधिवक्ता परिषद की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें चरण सिंह त्यागी को यूपी उत्तराखंड अधिवक्ता परिषद का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में 26 जिला इकाइयों के महामंत्री व अध्यक्षों के अलावा राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीग, ट्रेड टैक्स व श्रम न्यायालय के साथ-साथ तहसील के संयोजकों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री डी भरत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हरि बोरिकर, राष्ट्रीय मंत्री सत्य प्रकाश राय और राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री संतोष कुमार भी उपस्थित रहे। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के पुनगर्ठन की नीति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को तीन खंडों में विभाजित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रवज्ज्वलन और वन्दे मातरम् गायन से हुआ। राष्ट्रीय मंत्री सत्य प्रकाश राय ने कहा कि अधिवक्ता परिषद के संगठन के आज 25 साल और संघ को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश दो भागो में विभाजित हो गया है, लेकिन अधिवक्ता परिषद आज भी वही है। बस उसका सिंहावलोकन करते हुए समयानुकुलता को देखते हुए परिषद का विकास कैसे करना है, यह देखना होगा। सत्य तो बोलना होगा और इस देश की संस्कृति और सम्मान को अब दबाया नहीं जा सकता है।
डी भारत कुमार ने कहा कि छोटी इकाई के गठन से कार्य की गहराई बढ़ती है और कार्य नीचे तक पहुचता है। क्षेत्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चरण सिंह त्यागी ने ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष के रूप में, नरोत्तम कुमार गर्ग मेरठ को अध्यक्ष, राखी शर्मा बिजनौर को महामंत्री, कमल सिंह लोधी बुलंदशहर को कोषाध्यक्ष, विजय कुमार शर्मा फिरोजाबाद, उमा शंकर शर्मा मथुरा, गिरीश चंद्र पांडे बरेली, सुभाष चंद्र गुप्ता आगरा, आशा रानी गाजियाबाद को उपाध्यक्ष तथा धर्मेंद्र वर्मा आगरा, शंकर सैनी हापुड़ को मंत्री घोषित किया गया।
क्षेत्र संघचालक सूर्यप्रकाश टोंक ने कहा कि अधिवक्ता परिषद निश्चित तौर पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुचाने का कार्य कर रहा है। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा व भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर भी गहन चिंतन मनन किया गया। प्रत्येक जिले की तहसीलों में अधिवक्ता परिषद को सक्रिय बनाने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, संगठन को अधिक गतिशील बनाने, न्यायकेंद्र, स्वाध्याय मंडल, न्यायप्रवाह सदस्यता और मासिक बैठक को और अधिक सशक्त बनाने पर भी मंथन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतबुद्धनगर इकाई के सरदार सिंह बंसल, सतेंद्र, प्रेम सिंह, किशनलाल पाराशर, सरिता मलिक, ऋतंभरा, सपना, जयेंद्र, हर्षित, ऋषभ बंसल, विनोद, अजय, सत्यम, धु्रव, आकाश, नीरज, दिनेश आदि ने सहयोग दिया।