Greater Noida News : 'सीएम ने शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का दिया भरोसा'
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:15 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । एलएमसी तथा भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठï के संयोजक श्रीचन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रदेश के शिक्षकों व शैक्षणिक संस्थाओं की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पिछले हफ़्ते मुख्यमंत्री ने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में लम्बे समय से तदर्थ शिक्षक के रूप में सेवा देते आ रहे शिक्षकों के सापेक्ष सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षकों ने अध्याचन शासन को भेज दिया था। जिससे उनकी सेवा पर संकट आया है और वेतन भी रुकने लगा है। लगभग पिछले छ: माह से प्रदेश के तमाम शिक्षक इस विषय को लेकर मुझसे अपनी शिकायत कर पीड़ा बता रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों के पेनल का गठन करके सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुक्रम में रास्ता निकालते हुए शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। इस मौक़े पर एमएलसी उमेश द्विवेदी, एमएलसी अवनीश सिंह एवं एमएलसी सुरेश कश्यप भी साथ रहे।