Greater Noida News : पुष्कर में होगा कर्नल बैसला की अस्थि विर्सजन
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:11 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । गुर्जर समाज में शैक्षिक और सामाजिक सुधारों की क्रांति लाने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की अस्थि कलश यात्रा विर्सजन राजस्थान के पुष्कर में किया जाएगा। इसमें गुर्जर समाज के लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
ग्र्रेटर नोएडा प्रेस क्लब मंे आयोजित प्रेसवार्ता में गुर्जर संघर्ष समिति के सतपाल गुर्जर ने बताया कि कर्नल किरोडी सिंह बैसला का निधन बीते 31 मार्च को हो गया था। अब गुर्जर समाज की एकता और कर्नल बैसला के मान-सम्मान में उनकी अस्थि-कलश यात्रा विसर्जन आगामी 12 सितंबर को पवित्र नगरी पुष्कर में की जाएगी। पुष्कर में 52 घाटों पर कर्नल बैसला की अस्थियां विसर्जन के लिए लाई जाएंगी जिसमें गुर्जर समाज के लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर के अलावा दिल्ली एनसीआर के अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या मंे गुर्जर समाज के लोग पुष्कर पहुंचकर अस्थि विसर्जन में शामिल होंगे।
प्रेसवार्ता में धर्मवीर, सुभाष चौधरी, डा. विक्रम सिंह, भीम सिंह भाटी, राजेश भाटी, प्रदीप भाटी, रामकुमार नागर, विन्नी प्रधान, चौ0 अजित सिंह तंवर व अन्य मौजूद थे।