Greater Noida News : गोल्ड मेडल जीतने पर हरि भाटी को दी बधाई
Congratulations to Hari Bhati on winning gold medal
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:41 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पहलवान अमित भाटी के नेतृत्व में हाल ही में डाढा गांव के निवासी भाई हरि भाटी द्वारा मिस्टर इंडिया कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीतने पर उनके आवास पर जाकर पगड़ी पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई
Greater Noida News :
इस अवसर पर अमित पहलवान ने कहा कि हरि भाटी ने यह कंपटीशन जीतकर सर्व समाज का नाम रोशन किया जिससे अनेक युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। बिना कठिन परिश्रम के सफलता नहीं मिल सकती कठिन परिश्रम ही सफलता की पूंजी है।
इस मौके पर ज्ञानी भाटी, बलबीर प्रधान, दिनेश आर्य, मास्टर जितेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।