Greater Noida News : कांग्रेस ने खुर्जा में निकाली आजादी की गौरव यात्रा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:15 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ अवसर पर कांग्रेस की ओर से देशभर में आजादी का साप्ताहिक पर्व मनाया जा रहा है। उसी कड़ी में 9 से 15 अगस्त तक हर दिन 15 किलोमीटर पदयात्रा आयोजित की जा रही है। 13 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में दिनेश शर्मा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर तथा टुक्कीमल खटीक प्रत्याशी खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व में आजादी की गौरव पद यात्रा निकाली गई।
आजादी की गौरव पदयात्रा के माध्यम से वर्तमान भारत सरकार की दमनकरी नीतियों, बेलगाम मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं चरमराती कानून व्यवस्था के खिलाफ देश की जनता के हित में आवाज उठाई जा रही है। पदयात्रा में प्रमुख रूप से जितेन्द्र चौधरी जिला प्रवक्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र बजाज, रामभरोसे शर्मा जिला उपाध्यक्ष, चन्द्रमल जिला उपाध्यक्ष, योगेश कुमार शर्मा जिला महासचिव, हेमचन्द नागर जिला कोषाध्यक्ष, ऋषि गौतम, धर्मसिंह वाल्मीकि, कपिल भाटी जिला महासचिव, योगेश शर्मा नगर अध्यक्ष खुर्जा, राहुल शर्मा (एड) खुर्जा, बॉबी चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष खुर्जा, रामौतार फौजी ब्लॉक अध्यक्ष अरनियां, चरनसिंह, कृष्ण भरूनडे, अंबे प्रसाद, राजकुमार शर्मा महासचिव, आनन्द शर्मा विधानसभा अध्यक्ष जेवर, लवकेश शर्मा, नीतेश शर्मा, न्याय पंचायत अध्यक्ष भट्टा, मा. रामपाल, होमेंद्र सिद्ध, बसंत पाठक, साकिर सलमानी, दानिश कुरैशी नगर अध्यक्ष, खुशनसीब चौधरी, मुन्नी देवी, साबू गाजी, इस्माइल खान, नरेंद्र वाल्मिकी, सतीश वाल्मिकी जिला सचिव, सचिन तोंगड़ आदि मौजूद रहे।