Greater Noida News : पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की अत्महत्या
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:06 PM
Greater Noida News : सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल ने आज तड़के अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि पति पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद के बाद कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या की है।
डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह ने बताया कि आज सुबह प्रतिसार निरीक्षक ने उन्हें सूचना दी कि पुलिस लाइन के सरकारी आवास में कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
Greater Noida News :
सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीसीपी ने बताया कि मृतक अनिल कुमार मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था और उसकी तैनाती पुलिस लाइन में स्टोर मे थी। अनिल 2011 बैच का कॉन्स्टेबल था। उसकी पत्नी भी 2011 बैच की कांस्टेबल है और वर्तमान में डायल 112 पर तैनात है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि पति पत्नी के बीच कुछ पारिवारिक विवाद था। पारिवारिक विवाद के चलते अनिल पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस आशंका जता रही है कि संभवत इसी कारण अनिल कुमार ने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी अनिल के परिजनों को दे दी है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।