Greater Noida News : जीबीयू में युवक की मौत पर ठेकेदार नपा
Greater Noida News: Contractor caught on death of youth in GBU
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:19 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुध यूनिवर्सिटी में एक युवक की करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक युवक के परिजनों ने मेंटेनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाये हैं।
Greater Noida News :
ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में एक युवक करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक जगपाल सिंह गांव ढकरौली बुलंदशहर का रहने वाला था। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक के परिजनों ने यूनिवर्सिटी के मेंटेनेंस विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।