Greater Noida News : पीएसी रिकू्रट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:07 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। जनपद गौतमबुद्घनगर में प्रशिक्षण ले रहे 116 रिकू्रट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आज आयोजन पुलिस लाइन में सम्पन्न हो गया। गौतमबुद्घनगर के पुलिस कमिश्नर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आरक्षियों को शपथ दिलाई।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीएसी रिकू्रट आरक्षियों की दीक्षांत परेड आयोजित की गई। परेड समाप्ति के बाद सफल हुए कुल 116 रिकू्रट आरक्षियों को मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा कर्तव्य परायण/सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सभी आरक्षियों को उनकी शानदार परेड के लिए बधाई दी गई और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। सभी को ईमानदारी से अपने कर्तव्य निर्वहन करने, सदा अनुशासित रहने, आचरण उत्कृष्ट व लोगों के प्रति हमेशा अच्छा व्यवहार रखने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक व बाह्य परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों और गुणवक्ता पूर्ण प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को पुलिस कमिश्नर द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त श्रीमती भारती सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ग्रेटर नोएडा डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।