Greater Noida News : लापता युवक का शव खेत में मिला
Greater Noida Hindi News
भारत
चेतना मंच
09 Dec 2022 06:48 PM
Greater Noida News : जगनपुर गांव से 2 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव खेत से बरामद हुआ है। मौत के कारणों का पता जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Greater Noida News :
थाना दनकौर प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से न्यू कोटगांव गाजियाबाद का रहने वाला सोनू पुत्र सुखपाल जगनपुर गांव में किराए पर रहता था। गत 7 दिसंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सोनू से संपर्क ना होने पर उसके परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। थक हार कर परिजनों ने थाना दनकौर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को सोनू का शव बल्लू खेड़ा गांव के खेतों में पड़ा हुआ मिला।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनू को मिर्गी के दौरे आते थे। उन्होंने आशंका व्यक्त की है संभवत मिर्गी का दौरा आने के कारण सोनू खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं चर्चा है कि गुमशुदा सोनू की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।