Greater Noida News : युवक का लहूलुहान शव मिला, हत्या की आशंका
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
RP Raghuvanshi
08 Jul 2022 08:17 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव के पास आज सुबह एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि जलपुरा गांव के प्राइमरी स्कूल की पीछे वाली गली में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान हैं और मृतक की उम्र करीब 27 वर्ष के आसपास है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी कुछ सबूत एकत्रित किए हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी शव मिलने की सूचना दे दी गई है। क्षेत्र में चर्चा है कि युवक की हत्या की गई हैं।