Greater Noida News : ओप्पो मोबाइल में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:15 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा में स्थित कंपनियों में स्थानीय युवाओं व किसानों के परिवार के युवाओं को रोजगार देने की मांग किसान बेरोजगार सभा ने उठाई है। संगठन के सदस्यों ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्राधिकरण के अधिकारी को सौंपा। किसान बेरोजगार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेराम नेता ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण कर बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थापित की गयी हैं। किन्तु भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवार व उनके बच्चों को इन कंपनियों में रोजगार नहीं मिल पा रहा है। किसान नेता ने बताया कि कासना में स्थित ओप्पो कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोगजार नहीं दिया जा रहा है और कंपनी में जो स्थानीय युवा रोजगार कर भी रहे हैं उन्हें कंपनी से निकाला जा रहा है। सभा ने चेतावनी दी कि कंपनी स्थानीय युवाओं को नौकरी से निकालना बंद करे नहीं तो किसान बेरोजगार सभा कंपनी के गेट पर प्रदर्शन करेगी।
ज्ञापन देने वालों में फिरे राम, रामपाल, चमन सिंह भाटी, धर्मवीर सिंह, विक्रम सिंह भाटी, राजेन्द्र भाटी, श्यामवीर सिंह, सतपाल, सुंदर सिंह, मेहर चंद भाटी, दयाचंद व देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।