Greater Noida News : अवसादग्रस्त किशोरी और युवक ने की आत्महत्या
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 01:23 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर दिन जिले के किसी न किसी स्थान से आत्महत्या करने की खबरें आ रही हैं। अब फिर एक किशोरी और युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुए हैं, जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में नरेश अपने परिजनों के साथ रहते हैं। बीती शाम परिजन घर के बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनकी 17 वर्षीय पुत्री दीपाली ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि किशोरी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
दूसरी ओर, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के खानपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मेरठ निवासी सुमित पुत्र कुंवर पाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि 27 वर्षीय सुमित अपने रिश्ते के भाई के साथ खानपुर गांव में किराये पर रहता था और ग्रेटर नोएडा की किसी कंपनी में काम करता था। सोमवार को उसका भाई ड्यूटी पर चला गया और सुमित कमरे पर रह गया था। दोपहर में किसी समय सुमित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित के रिश्ते के भाई ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से शराब पी रहा था और डिप्रेशन में चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।