Greater Noida News : डेल्टा 2 के पास भरा गंदा पानी, प्राधिकरण नहीं दे रहा समस्याओं पर ध्यान
Greater Noida News : Dirty water filled near Delta 2, authority is not paying attention to the problems
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:03 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा 2 मैं प्राधिकरण के जल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्रेटर नोएडा में गंगाजल के लिए डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज हो रही है। जिससे गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी के वजह से मच्छर और अन्य कीट पतंगों का खतरा अधिक रहता है। जिससे नई नई बीमारियों के पैदा होने का खतरा बरकरार रहता है। दिन प्रतिदिन बढ़ती समस्याओं को लेकर निवासियों में प्राधिकरण के खिलाफ रोष है।
Greater Noida News :
काफी दिनों से भरा हुआ है गंदा पानी
ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर डेल्टा 2 के गेट नंबर 4 के पास पानी भरा हुआ है। यहां से गंगाजल की पाइप लाइन डाली गई थी। लीकेज होने की वजह से चारों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है। प्राधिकरण का जल विभाग इस पर ध्यान ना देते हुए लापरवाही बरत रहा है। यह पानी काफी दिनों से ऐसे ही भरा हुआ है। गंदे पानी के भरे होने के कारण निवासियों को बीमारियों का डर सता रहा है।
बदलते मौसम के साथ पैदा होंगी बीमारियां
डेल्टा 2 के निवासियों ने बताया कि गेट नंबर 4 के पास काफी दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है। बदलते मौसम के साथ गंदे पानी की वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। पानी के ऊपर मच्छर मक्खी कीट पतंगे रहते हैं जिससे डेंगू मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बरकरार रहता है। कई सेक्टरों में पीने का पानी गंदा आ रहा है जिसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राधिकरण भी मामले में ध्यान ना देते हुए बड़ी लापरवाही बरत रहा है। या फिर वह किसी अनहोनी होने का इंतजार कर रहा है।