Greater Noida News : डीएम ने जग शांति उदयन घर बालिका का किया औचक निरीक्षण
Greater Noida News : DM did surprise inspection of Jag Shanti Udyan Ghar girl child
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:31 AM
अमन भाटी
Greater Noida News : डीएम ने गामा फर्स्ट स्थित स्वैच्छिक संगठन जग शांति उदयन घर बालिका का औचक निरीक्षण किया। यह उदयन घर महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत पंजीकृत है। उन्होने वहां पर आवासित बालिकाओं और महिला कर्मचारियों से वार्ता करते हुए वहां की मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में गहन जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जग शांति उदयन घर बालिका मानकों के अनुरूप संचालित होता पाया गया। डीएम ने इस अवसर पर जग शांति उदयन घर बालिका में संचालित विभिन्न वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के संबंध में बहुत ही गहनता के साथ जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
Greater Noida News :
जन कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं की जा रही है संचालित
उन्होंने कहा कि ऐसे बालक-बालिकाओं के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार के द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम एवं लाभार्थीपरक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनका लाभ संबंधित अधिकारीगण ऐसे सभी स्वैच्छिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वहां पर आवासित बालक-बालिकाओं को संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं से लाभान्वित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस दौरान मुख्य रूप से यह लोग रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर के.सी. विरमानी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी उपस्थित रहे।