ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या का मामला : बहू को जिंदा जलाया, सास फरार
भारत
चेतना मंच
23 Aug 2025 05:48 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। ग्रेटर नोएडा में घटना के दौरान महिला की बहन ने सारी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में मायके वालों के पास पहुंचा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां और अन्य आरोपी अभी फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच जारी है।
शादी के कुछ साल बाद शुरू हुई झगड़ेबाजी
मृतक महिला निक्की और उसकी बहन की शादी 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले विपिन और उसके भाई से हुई थी। शुरू में दोनों परिवार खुश थे, लेकिन कुछ साल बाद निक्की और विपिन के बीच झगड़े बढ़ने लगे। विरोध करने पर विपिन और उसकी मां अक्सर मारपीट करते थे।
पेट्रोल डालकर दी जान
21 अगस्त की रात, आरोप है कि विपिन और उसकी सास ने मिलकर निक्की के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय निक्की की बहन मौके पर मौजूद थी और उसने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोर्टिस हॉस्पिटल से निक्की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया। सास और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि टीम दबिश देकर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है। Greater Noida News