Greater Noida News : शहर में खुलेआम चल रहा नशे का धंधा, महिलाएं कर रही गांजे का व्यापार
Greater Noida News: Drug trade is going on openly in the city, women are doing cannabis business
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:26 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर में खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है। नवादा गोल चक्कर के पास रात्रि में गांधी का व्यापार होता है। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
Greater Noida News :
रात के समय में घटना को अंजाम देते हैं महिलाएं
ग्रेटर नोएडा स्थित नवादा गोल चक्कर के समीप रात में करीब 10 से 12 महिलाएं गांजे का व्यापार करती हैं। जिसके कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाई गई है जिसमें महिलाओं द्वारा गांजे की पुड़िया बेजी जा रही है। जब महिलाओं से पूछा गया कि उनसे यह कार्य कौन करवाता है तो उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। यह महिलाएं रात के समय में ही तस्करी की घटनाओं को अंजाम देती हैं। साथ ही इन्हें देख कर किसी को इन पर शक भी नहीं होता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस रात में गश्त करती है तो ऐसी घटनाओं पर नजर क्यों नहीं जाती है। इससे पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आती है। नशे से हमारी युवा पीढ़ी का ना होता जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।