Greater Noida News : ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Greater Noida News : E-rickshaw thief gang busted, two arrested
भारत
RP Raghuvanshi
26 Dec 2022 07:00 PM
Greater Noida News : थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का एक ई रिक्शा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर हल्द्वानी मोड़ के पास से नीरज पुत्र फूल सिंह निवासी शिव विहार करावल नगर दिल्ली व राम बहादुर उर्फ सोनू पुत्र रामकिरदार दुबे निवासी नगला चरणदास थाना फेस-2 जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी किया गया एक ई रिक्शा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।