
Social media launch at The Shri Ram Universal School[/caption]
इस अवसर पर श्री राम यूनिवर्सल स्कूल (टीएसयूएस) नोएडा के चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी बिजेंद्र सिंह मुशी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में शानदार इंसान बनेंगे। संस्कारयुक्त शिक्षा स्कूल प्रबंधन की प्राथमिकता होगा। जो छात्र यहां शिक्षा ग्रहण करने आएंगे वे देश को नई दिशा देने के लिए कृतसंकल्प होंगे। इस अवसर पर (टीएसयूएस) नोएडा के फाउंडर ट्रस्टी अशोक खुराना ने कहा कि खेत में फसल एक साल में तैयार हो जाती है। पेड 10 साल में छाया देने के योग्य होते है। इस स्कूल को यहां तक पहुंचाने में 11 साल लगे है। दो साल कोरोना के थे। उन्होने भी सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। फाउंडर ट्रस्टी योगेंद्र सिंह उर्फ योगी ने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए मेहनत की जरूरत होती है। हम अपने इस मिशन को आगे बढाने में कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगे। उन्होने आए हुए अतिथियों का तहे दिल से शुक्रिया किया।
Social media launch at The Shri Ram Universal School[/caption]
परिवार का संकल्प
जब देश गुलाम था। आजादी के परवाने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने के लिए अपने आपको कुर्बान करने का संकल्प लेकर दर-दर भटक रहे थे। तब चौधरी बिशन सिंह आजादी के उन परवानों के प्रबल हिमायती थे। अंग्रेजों को इसकी भनक लगी तो बिशन सिंह को लालकिले पर फांसी दे दी। उन्हीं के नाम पर नोएडा का बिशनपुरा गांव स्थापित है। उनकी विरासत को उनके बेटे रामचंद्र ने आगे बढाया। उसी बिशनपुरा गांव के निवासी हैं चौ. बिजेद्र सिंह उर्फ मुंशी जी। समाज में लोगों की मदद करने का जज्बा बिजेंद्र मुंशी के परिवार को जन्म से ही मिला है। उनके भाई जिले सिंह 1991 में बागपत सीट से लोकसभा का चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के सुपुत्र चौधरी अजित सिंह के सामने लडे थे। इनके एक भाई गजराज सिंह दनकौर के चेयरमैन रहे। इनके एक और भाई कोमोडोर रणवीर सिंह ने अपनी सेवाएं सेना में दी। उन्हें बेहतरीन काम के लिए राष्ट्रपति पदक, विशेष सेवा मेडल समेत अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया है। अपने गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए वे प्रयासरत हैं। गांव में मकानों पर नम्बरिंग के साथ ही स्वच्छता और पीएनजी गैस लाइन गांव में लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। मुंशी जी के छोटे भाई रघुराज सिंह दो बार दादरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इनके एक छोटे भाई बलराज सिंह योग को प्रचारित करने के लिए ग्रामीण इलाकों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे काफी लम्बे समय से योग कर रहे हैं। गुर्जर समुदाय को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के मकसद से गुर्जर शोध संस्थान की स्थापना ग्रेटर नोएडा में हुई है। इसमें बिजेंद्र मुंशी की अहम भूमिका रही है। वे इसके संस्थापक अध्यक्ष हैं। अब इस स्कूल की स्थापना कर वे सर्व समाज को मॉर्डन शिक्षा देना चाहते है। उनके दिल में समाज की सेवा का व्यापक संकल्प है।