Greater Noida News : बिसरख के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया
भारत
RP Raghuvanshi
06 Jun 2022 08:35 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण(Greater Noida Authority) ने आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बिसरख के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने ने जेसीबी की मदद से डूब क्षेत्र में बने कच्चे मकानों को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने हल्का-फुल्का विरोध किया लेकिन भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक नहीं चली। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ दस्ता आज सुबह बिसरख के डूब क्षेत्र में पहुंचा। हिंडन के डूब क्षेत्र में बने मकानों को अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने तोडऩा शुरू कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई की भनक मिलते ही आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक नहीं चली। प्राधिकरण अधिकारियों ने यहां से करोड़ों रुपए की भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया है।