Greater Noida News: सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने में सभी की सहभागिता जरूरी: डीजीएम
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:49 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:49 AM
Greater Noida :ग्रेटर नोएडा । सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या से निपटना है तो 3 आर फॉर्मूले (रिड्यूस, रीयूज एंड रीसाइकिल) को अपनाना होगा। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक केआर वर्मा ने बृहद जागरुकता कार्यक्रम 'रेस' के अंतर्गत सेक्टर डेल्टा वन में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, शुक्रवार से पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगने जा रही है। एक जुलाई से पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। जुुर्माने के साथ ही कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर 29 जून से 03 जुलाई तक बृहद जनजागरुकता अभियान 'रेसÓ (रिडक्शन, अवेयरनेस, सर्कुलर (सोल्यूशन एंड मास) एंगेजमेंट) का आयोजन कर रहा है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेक्टर डेल्टा वन में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक केआर वर्मा ने सभी नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल तत्काल बंद करने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष चंद्रा, सुरेंद्र यादव, एआईआईएलएसजी संस्था से प्रशांत शर्मा, ईएंडवाई के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की है।