Greater Noida News : महिला सहकर्मी के साथ की थी छेड़छाड़, सुपरवाइजर गिरफ्तार
Female colleague was molested, supervisor arrested
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:30 AM
ग्रेटर नोएडा। कंपनी में कार्यरत महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी सुपरवाइजर को थाना कासना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी अक्सर महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ कर प्रेम संबंध बनाने का दबाव देता था। मूल रूप से संभल की रहने वाली सानिया (काल्पनिक नाम) थाना कासना क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती है। इसी कंपनी में चीटी गांव निवासी सुनील भी बतौर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है।
सानिया ने गुरुवार को दर्ज रिपोर्ट बताया कि सुनील अक्सर काम के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करता है। कंपनी से छुट्टी होने के बाद भी सुनील उसका पीछा कर रास्ते में छेड़छाड़ करने के साथ-साथ अभद्र फब्तियां कसता है। थाना प्रभारी ने बताया कि सानिया की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।