
नेफोमा ने की थी शिकायत
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नेफोमा टीम द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव ने सेक्टर-16सी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वेदांतम रेडिकॉन सोसायटी का सर्वे करवाया जिसमें हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने सोसायटी में कई जगह गंदगी पाई बेसमेंट में पानी भरा हुआ था कूड़ा बेसमेंट में डम्प कर के रखा हुआ था प्राधिकरण के अधिकारियों ने वेदांताम रेडिकॉन बिल्डर पर नियमों का उल्लंघन करने के लिए 81600 की पेनल्टी लगाई सोसाइटी निवासी कन्हैया वर्मा ने बताया की पूरी सोसाइटी बिल्डर से त्रस्त है। नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि हमने ओएसडी से मुलाकात कर सोसाइटी में व्याप्त समस्याओं की शिकायत की थी।