Greater Noida News : माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
Greater Noida News : Formation of new executive body of Secondary Education Association
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:37 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों की विदाई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, प्रांतीय महामंत्री संजय पुंडीर, प्रांतीय संरक्षक सुशील शर्मा शामिल हुए।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा और मीडिया प्रभारी व प्रचार मंत्री सतेंद्र चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नरेश सिसोदिया को जिला अध्यक्ष, नीरज कुमार शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील रावल को कोषाध्यक्ष, ललित कुमार को जिला मंत्री, अमरेश कुमार अध्यक्ष संघर्ष समिति को चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, अमित कुमार राय और मनवीर सिंह को बनाया गया। इसके साथ ही उपमंत्री दिनेश कुमार, पवन कुमार, अवरार खा को बनाया गया। जबकि, तहसील दादरी अध्यक्ष हितेश कुमार सिसोदिया, तहसील अध्यक्ष सदर ललित कुमार माधव, तहसील अध्यक्ष जेवर योगेश भारद्वाज को नामित किया गया। इस दौरान चुनी हुई कार्यकारिणी ने शिक्षकों व कर्मचारियों की हर समस्या को हल करने के लिए एकजुट रहने के लिए अपील की।