Greater Noida News : श्री राधा स्काई गार्डन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 170 लोगों ने कराई जांच
Greater Noida News : Free health camp organized at Shri Radha Sky Garden, 170 people got tested
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:06 AM
Greater Noida News : पहल वेलफेयर फाउंडेशन और बायॉसिटी हेल्थ केयर के सौजन्य से रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में सोसायटी के करीब 170 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सोसायटी के लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, थायराइड आदि की नि:शुल्क जांच की गई।
Greater Noida News :
लोगों का स्वस्थ होना अति आवश्यक
इस मौके पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने बताया कि एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना स्वस्थ लोगों से ही की जा सकती है। इसलिए स्वस्थ समाज के लिए सोसायटी के लोगों का स्वस्थ होना जरूरी है। इसी के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न सोसायटियों में पिछले कुछ महीनो से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे सभी लोग स्वस्थ रहें।
7 से 8 घंटे चाहिए सोना
बायॉसिटी हेल्थ केयर की ओर से आए किशन कुमार, अशीष भादुला, रीता शर्मा, विवेक शर्मा, चेतन, रविंद्र, मोहित आदि डॉक्टरों की टीम ने कहा कि इस बदलते मौसम के कारण कुछ बीमारियां आसानी से लग जाती हैं। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को अच्छे खानपान और पूर्ण नींद पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर अच्छे खानपान और नींद 7 से 8 घण्टे ली जाती है तो रोग कम होंगे।
यह लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर आशुतोष श्रीवास्तव, सुशील मित्तल, अनिल सिंह, मुकेश झा, नीलम खन्ना, सुरेश गुप्ता, हेमंत और सोसाइटी के सकडों सदस्य उपस्थित रहे।