Greater Noida News : ऐस सिटी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न
Greater Noida News : Free health checkup camp concluded in Ace City
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:07 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। विओम फाउंडेशन द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐससिटी सोसायटी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्पाइन सर्जन, इंटरनल मेडिसिन, फिजियोथेरेपी के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा फ्री परामर्श के साथ मुफ्त रक्त जांचे की गयीं।
Greater Noida News :
स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 लोगों से अधिक लोगो ने रक्त जांच करवाकर, चिकित्सीय परामर्श लिया। विओम फाउंडेशन के आकांक्षा श्रीवास्तव के प्रयास से आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सीय जांच शिविर में न्यूमेड अस्पताल के अनूप नेगी के नेतृत्व में डॉक्टर्स, टेक्नीशियन टीम का योगदान सराहनीय रहा।
शिविर को सफल बनाने के लिए विओम फाउंडेशन की विशाल श्रीवास्तव के साथ साथ मयंक की अगुवाई में ऐस सिटी मेंटीनेंस टीम, सोसायटी अध्यक्ष राजीव सिंह, सचिव उदय पाठक, हरीश आदि रहे।