Greater Noida News : 'मेट्रो कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी'
Greater Noida News : 'Freshers Party in Metro College'
भारत
चेतना मंच
12 Dec 2022 10:28 PM
Greater Noida News : मेट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च ने एम फार्म, बी फार्म और डी फार्म के नए बैच के लिए फ्रेशर्स पार्टी (द यूफोरिया मीट) का आयोजन किया। फ्रेशर्स डे की थीम थी,जिसका उद्देश्य छात्रों के जीवन में जुनून और प्रोत्साहित करना भी था। इसमें मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया।
Greater Noida News :
कार्यक्रम में मेट्रो समूह मार्गदर्शक प्रबंधन मंडल डॉ. सोनिया लाल गुप्ता (एमडी, मेट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च और निदेशक, मेट्रो ग्र्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स), डॉ. कनक लता, निदेशक-शिक्षा के समर्थन और प्रोत्साहन से किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कुमार गौड़, प्रिंसिपल, एमसीएचएसआर, प्रोफेसर. प्रवीण प्रकाश, प्रिंसिपल एमसीएन, प्रोफेसर स्नेहा मैथ्यू, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, गौरव सेठी, हेड एचआर-एडमिन एमसीएचएसआर, विभाग सदस्य और छात्र उपस्थित हुये । समारोह की शुरुआत फार्मेसी सेमिनार हॉल में दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई।
इस आयोजन में, नए छात्रों के साथ-साथ वरिष्ठ छात्रों द्वारा रैंप वॉक, नाटक, एकल, युगल, समूह नृत्य, गायन, मिमिक्री, कविता और प्रेरक भाषण जैसे विभिन्न नृत्य प्रदर्शनों द्वारा अपनी प्रतिभा को दिखाया गया। आयोजन के दौरान, शुभम चौबे और प्रियांशी चौहान को मिस्टर एंड मिस फ्रेशर (बी.फार्मा) , हिमांशु और मुस्कान को मिस्टर एंड मिस फ्रेशर (डी.फार्मा) घोषित किया गया। सभी विजेताओं को डॉ. प्रवीण कुमार गौर, प्रिंसिपल, एमसीएचएसआर द्वारा सम्मानित किया गया।