Greater Noida News : दोस्त की नाबालिग बहन से दुष्कर्म
minor-rape
भारत
RP Raghuvanshi
16 Jan 2023 07:44 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। एक युवक ने अपने दोस्त की नाबालिग बहन को कोल्ड कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने पूर्व में हरियाणा के थाना फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने निल पर एफआईआर दर्ज कर मामला ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क को ट्रांसफर कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सैनी गांव निवासी दीपक की फरीदाबाद निवासी एक युवक से दोस्ती थी।
इस दौरान दीपक ने अपने दोस्त की बहन को बहला-फुसलाकर ग्रेटर नोएडा बुला लिया और उसे हैप्पी स्टे रेजिडेंसी गेस्ट हाउस में ले गया। दीपक ने नाबालिग किशोरी को कोल्ड कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक ने कई बार किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी का आरोप है कि दीपक ने उसके साथ मारपीट कर उससे सोने के आभूषण भी छीन लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी ने पूर्व में हरियाणा के फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था घटनास्थल ग्रेटर नोएडा का होने के कारण हरियाणा पुलिस ने मुकदमा थाना नॉलेज पार्क के लिए ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।