Greater Noida News : छात्र का अपहरण करने वालों पर गैंगस्टर
Greater Noida News : Gangster on those who kidnapped the student
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:52 AM
Greater Noida News : छात्र का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के खिलाफ थाना इकोटेक-1 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस अपहरण के मुख्य आरोपी को पूर्व में एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि विशाल पाल, ऋषभ, रीनू व विशाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए आरोपियों ने शिवम के साथ मिलकर गत अक्टूबर माह में लुकसर से एक छात्र का अपहरण कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस समय मुठभेड़ में शिवम को ढेर कर दिया था और अगवा किए गए छात्र हर्ष को सकुशल बरामद कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान मारे गए शिवम के पास से हर्ष के परिजनों से वसूली गई लाखों रुपए की फिरौती की रकम भी बरामद हुई थी।