Greater Noida News : रालोद की प्रदेश प्रवक्ता बनी गर्विता पूनिया
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:31 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह चौधरी ने रालोद नेता गर्विता पूनिया को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। वह पिछले लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रही हैं।
रालोद की वरिष्ठ नेता गर्विता पूनिया ने किसान मजदूर की लड़ाई को मजबूती से उठाया है। इससे पहले वह पार्टी में कई अहम पदों पर रही हैं। नवनिर्वाचित प्रदेश प्रवक्ता गर्विता पूनिया ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि मैं गांव गरीब मजदूर किसान की आवाज को बुलंद कंरू। उन्होंने कहा कि उनका इरादा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और पार्टी की नीति एवं रीतियों को घर-घर तक प्रचारित-प्रसारित करने का है।