Greater Noida News : गौतमबुद्धनगर की चुनी जा रही है एथलेटिक्स टीम, जल्द करा लें रजिस्ट्रेशन
Gautam Budh Nagar's athletics team is being selected, register soon
भारत
चेतना मंच
05 Dec 2022 09:59 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। जिला गौतमबुद्धनगर की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रॉयल कल से ग्रेटर नोएडा में शुरू होंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अशोक सैनी ने बताया कि जो बच्चे खेलकूद में रूचि रखते हैं और एथलीट बनना चाहते हैं वह एनुअल एथलेटिक मीट-2022-23 के लिए अंडर ग्रुप-10, 12, 14 व 16 में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Greater Noida News :
श्री सैनी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सिटी हॉक स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में 7 दिंसबर से ट्रॉयल के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन नोएडा द्वारा आयोजित किए जा रहे ट्रॉयल में अंडर-10 ग्रुप में 60 मीटर रेस, लांग जम्प, बॉल थ्रो, अंडर-14 में 60 मीटर व 600 मीटर रेस, स्टैंडिंग बोर्ड जम्प, शॉर्टपुट तथा किडस जैवलिंग थ्रो और अंडर-16 ग्रुंप में 80 व 600 मीटर रेस, 1600 मीटर रेस, लांग जम्प, शार्टपुट जैवलिंग थ्रो आदि प्रतियोगिता होंगी। विजयी बच्चों को गौतमबुद्धनगर की एथलेटिक टीम में शामिल किया जाएगा। अशोक सैनी ने अपील की है कि जिला के प्रतिभावाल खिलाड़ी इस ट्रॉयल में अवश्य शामिल हों ताकि जिले की टीम में शामिल होकर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन कर सकें।