Greater Noida News : निकाय चुनाव से पहले फर्जी वोट कटवाएं : चौधरी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:34 AM
Dankaur : दनकौर । भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की निकाय चुनाव को लेकर बैठक गुरु द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में हुई जिसकी अध्यक्षता में पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह ने व संचालन मंडल महामंत्री अमित नागर ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम होगा जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पौधारोपण, जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ आदि शामिल हैं।
निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जी-जान से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और परिसीमन अधिकारी से मिलकर अपने परिसीमन को कराएं अगर बूथ पर कोई समस्या हो तो उस बूत को बदलवाने के लिए अधिकारियों से मिले फर्जी वोटरों को कटवाएं।
इस मौके पर सेक्टर संयोजक अतुल मित्तल, जिला मंत्री सर्वेंद्र कपासिया, सांसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा, राजेंद्र योगी, सभासद हरिदत्त शर्मा, सभासद नरेंद्र नागर, सभासद अजीत चौहान, गजेंद्र बाल्मीकि, श्रीचंद प्रजापति, संजय शर्मा, नीरज शर्मा, शैलेंद्र गोविल, अंशु बंसल, अनीता मित्तल, गौरव नागर, बलेश्वर नागर, शैलेंद्र नागर, अनिल मांगलिक, सुखबीर महाशय, सुरेश रावत, धर्मेंद्र, ओम प्रकाश, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।