Greater Noida News : छात्रा ने भारत माता बन, दिया देश भक्ति का संदेश
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:34 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा l कस्बा बिलासपुर व दनकौर में शनिवार को नगर पंचायत एवं विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर के 75 वें अमृत महोत्सव को साकार रूप देने का प्रयास किया l इसी क्रम में कस्बा दनकौर में आदर्श किसान इंटर कॉलेज सुदेश देवी पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली l कस्बा बिलासपुर में नगर पंचायत सभासदों व कर्मचारियों द्वारा चेयरमैन साबिर कुरैशी के नेतृत्व में अमृत अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाया l
एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भारत माता के रूप में प्रदर्शित कर अपनी भावनाओं को मंचन किया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य ममता शर्मा के नेतृत्व में हाथों में तिरंगे झंडे लेकर मुख्य बाजारों से हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा भारत माता की जय वंदे मातरम देश के शहीदों की जय विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा आधे देशभक्ति नारों से माहौल गुंजायमान हो गया।
रैली को व्यवस्थित शांति व सद्भाव पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व सतर्कता के साथ पुलिस बल तैनात रहा। तिरंगा यात्रा रैली एसडी कन्या इंटर कॉलेज से डीजे पर देशभक्ति के गीतों के साथ प्रारंभ होकर चौक बाजार मोहल्ला कुरेशियान बस अड्डा नगर पंचायत कार्यालय होते हुए कन्या विद्यालय पर जाकर समाप्त हुई तिरंगा यात्रा में नगर से अनेक गणमान्य लोगों एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।