Greater Noida News: छात्राओं ने सीखी पुलिस की कार्यप्रणाली
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:07 AM
Greater Noida: गौतमबुद्धनगर । ग्रेटर नोएडा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सादोपुर की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत कोतवाली बादलपुर का दौरा किया व पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक भूपेन्द्र नागर ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा व उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत छात्राओं को कोतवाली का भृमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाने के कार्यालय में एफ आई आर रजिस्टर,साइबर सेल कक्ष,महिला सेल कक्ष,भोजनालय,डाक घर आदि का दौरा करते हुए विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार महिला सेल प्रभारी उप-निरीक्षक शिवानी मिश्रा, उप-निरीक्षक दीपक तोमर,धूम-मानिकपुर चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह, शिक्षक भूपेन्द्र नागर, कविता शर्मा, जगवीर शर्मा,अमित नागर, पूजा, राजकुमारी आदि लोगों की उपस्थिति रही।