Greater Noida News : 2 दिन में 4 ट्यूबवेल की दीवार काटकर उडा ले गए लाखों का सामान
Greater Noida News: Goods worth lakhs were taken away by cutting the wall of 4 tubes in 2 days
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:19 AM
अमन भाटी
Greater Noida News : शहर में आए दिन चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी चोर बिना किसी खौफ के सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दनकौर क्षेत्र के एक गांव में 2 दिन से लगातार 4 ट्यूबवेल की दीवार तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीण काफी ज्यादा परेशान है। पीड़ित किसानों ने मामले की शिकायत थाना दनकौर में की है।
Greater Noida News :
सुबह टहलने के तो चोरी की घटना का पता चला
थाना दनकौर क्षेत्र के सांवली गांव में किसानों के खेतों में बन रही ट्यूबवेल में 2 दिन से लगातार चोरी हो रही है। चोरों द्वारा 2 दिन में 4 किसानों के खेतों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चोर रात के समय घटना को अंजाम देते हैं। चोरों द्वारा ट्यूबवेल की दीवार तोड़कर स्टार्टर, मोटर आदि उपकरण चोरी कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब किसान खेत में टहलने के लिए गए तो चोरी की घटना का पता चला। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसान काफी ज्यादा परेशान है। चोरों द्वारा अब तक किसानों का लाखों का सामान चोरी कर लिया गया है। पीड़ित किसानों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस का बयान
थाना दनकौर प्रभारी ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के सांवली गांव में किसानों के खेतों में चोरी की घटना की जानकारी मिली है। चोर ट्यूबवेल की दीवार तोड़कर मोटरों में से तांबे के वायर, स्टार्टर आदि सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित किसानों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।