Greater Noida News : सूर्या रोशनी कंपनी की बड़ी लापरवाही ,अंधेरे में डूबी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कें
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:56 AM
Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों को रोशन करने का जिम्मा उठा रही सूर्या रोशन लिमिटेड को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की गयी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिकों की शिकायत पर प्राधिकरण ने भी कड़ा रूख अपनाया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र की कोई भी ऐसी सड़क नहीं है जहां स्ट्रीट लाइट पूरी तरह जलती हो। तिगड़ी से सूरजपुर रोड, लिंक रोड हो या चार मूर्ति से तिलपता या फिर सेक्टरों के अंदर की रोड यहां पर स्ट्रीट लाइट ना जलने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की जाती है।
ग्रेनो प्राधिकरण व सूर्या रोशनी के बीच हुए कांट्रेक्ट के मुताबिक 3 दिन के अंदर कंपनी को खराब लाइटें ठीक करनी होती हैं। लेकिन कंपनी कई हफ्तों तक लाइट ठीक नहीं करवाती। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पीली लाइटों को एलईडी में बदले हुए अभी 3 महीने भी नहीं हुए हैं और आधे से ज्यादा लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। कंपनी को स्मार्ट पैनल भी लगाने थे ताकि प्राधिकरण उन्हें कमांड सेंटर से कंट्रोल कर सकें लेकिन कंपनी ने स्मार्ट पैनल भी लगाये।
निवासियों के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट के चारमूर्ति से हिन्डन ब्रिज तक, हिन्डन ब्रिज की सभी लाइटें ARTHA SEZ से चारमूर्ति के बीच, गौर सिटी-1 के पास ताज हाईवे, गौर सिटी-2 से तिगड़ी गेट तक ताज हाईवे, 130रू रोड पर इटेडा गोलचक्कर और इटेडा गोलचक्कर से शाहबेरी वाली सड़क, गैलेक्सी वेगा से तिलपता की ओर बढ़ते ही 130रू वाली सड़क, टेकजोन-7 और सेक्टर-10 के बीच की सड़क, डी-पार्क के पास 130रू सड़क, चारमूर्ति से ऐस एस्पायर वाली सड़क, मिलेनियम स्कूल के पास छोटे डी पार्क से 130रू के डी पार्क को जोडऩे वाली सड़क, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर वाली सड़क, सेक्टर-2 के अंदरूनी सड़क की पूरी लाइटें नहीं जलती है।
प्राधिकरण दे चुका है चेतावनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (ईएडएम-1) गुरविंदर सिंह ने स्ट्रीट लाइटों के खराब होने को लेकर सूर्या रोशनी लिमिटेड को पिछले दिनों चेतावनी भी दी थी। शिकायतें पर कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण ने कंपनी पर अर्थदंड भी लगाया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि कंपनी ने अनुबंध के अनुसार काम नहीं किया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।