Greater Noida News : ‘हर घर सीवर कनेक्शन’ के लिए गांव में शिविर लगा रहा ग्रेनो प्राधिकरण
Greno authority is setting up camp in the village for 'every house sewer connection'
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:54 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गांव को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए प्राधिकरण ने ‘हर घर सीवर कनेक्शन’ अभियान शुरू किया है। अब ग्रामीणों को सीवर कनेक्शन के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। प्राधिकरण की टीम सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक गांवों में शिविर लगा रही है।
Greater Noida News :
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर सीवर विभाग ने ग्रेटर नोएडा के गांवों के सभी घरों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए ‘हर घर सीवर कनेक्शन’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक एच्छर, जैतपुर, बिरौंडा और साकीपुर में सीवर कनेक्शन शिविर लगाये जा चुके हैं।
प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट व जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सलिल यादव ने बताया कि सोमवार को बिरौंडी चक्रसेनपुर और तुगलपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 18 अक्टूबर को बिरौंडी ताजपुर व हल्दौना, 19 को डाबरा और गुर्जरपुर, 20 को डाढ़ा और रामपुर जागीर, 21 को ब्रह्मपुर गजरौला व सूरजपुर, 22 को जुनपत व मलकपुर, 25 को घोड़ी बछेड़ा व मुबारकपुर, 27 को कयामपुर व लखनावली, 28 को बेगमपुर व खानपुर, 29 अक्टूबर को मथुरापुर व सुथियाना, 31 अक्टूबर को हबीबपुर व रायपुर बांगर, 01 नवंबर को हल्दौनी व सिरसा, 02 नवंबर को जलपुरा व नवादा, 03 को फतेहपुर रामपुर व कुलेसरा, 04 को चुहड़पुर खादर व सादोपुर और 05 नवंबर को नामोली में शिविर लगाए जाएंगे। ज्यादातर शिविर इन गांव के सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे।
Greater Noida News :
उन्होंने बताया कि गांवों में शिविर के आयोजन के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संस्थाएं एआईआईएलएसजी और फीडबैक फाउंडेशन की टीम ग्रामीणों को मौके पर जागरूक करती है। टीम ग्रामीणों को सीवर कनेक्शन के आवेदन पत्र उपलब्ध कराती है। उस आवेदन पत्र को भरकर साक्ष्यों के साथ शिविर में आकर जमा करना होता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी ग्रामीणों से सीवर कनेक्शन प्राप्त कर ग्रेटर नोएडा को और अधिक स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की है।