Greater Noida News : महिला को रूम शेयर ऑफर करने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड
UP Police
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:28 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:28 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । मदद के बहाने महिला से रूम शेयर की मांग करने वाले मुंशी (हेड कांस्टेबल) को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पीडि़ता ने वीडियो शेयर की थी जिसके पश्चात सेंट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। सेंट्रल जोन के एसीपी तृतीय पीपी सिंह ने बताया कि थाना ईकोटेक पर तैनात मुंशी दीपक थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर है। गत दिनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला ने वीडियो शेयर करते हुए दीपक की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद मुंशी दीपक को सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि थाना ईकोटेक 3 पुलिस ने गत शुक्रवार को एक सोसाइटी में पड़ोसी से विवाद होने के पर एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी ने थाने में तैनात दीपक से मदद की गुहार लगाई थी। दीपक ने भी उसकी मदद का आश्वासन दिया। महिला का आरोप है कि थाने से जब उसके पति को मजिस्ट्रेट के यहां पेश करने के लिए ले जाया गया तब दीपक भी उनके साथ कार में बैठ गया। इस दौरान उसने कहा कि क्या वह उसके साथ रूम शेयर करेगी। इस पर महिला ने उसे डांटते हुए कहा कि वह उसकी बहन जैसी है। इस दौरान महिला ने इस पूरे वाकये की वीडियो बना ली जिसे उसने शेयर कर दिया। पति को जमानत मिलने के पश्चात महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने इस मामले की जांच सेंट्रल जोन के एसीपी तृतीय पीपी सिंह को सौंपी थी। --